मिर्ज़ापुर: संगमोहाल स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में विपक्षी बहा रहे गंदा पानी, स्थानीय लोगों ने डीएम से की शिकायत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में विपक्षी गंदा पानी बहा रहे हैं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से किया है। आरोप लगाया कि विपक्षी मना करने पर झगड़ा प्रसाद करता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी के पास कोई कागजात नहीं है। इसके बावजूद मंदिर की ओर दरवाजा खोल दिया है।