मिर्ज़ापुर: आम आदमी पार्टी ने 16 अक्टूबर को हुई एसओजी और पड़री पुलिस की मुठभेड़ को फर्जी बताया, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में 16 अक्टूबर को एसओजी और पड़री पुलिस द्वारा किए गए मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। एमएससी सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग किया। वरिष्ठ नेता सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेंगे।