झालरापाटन: झालरापाटन के शांतिनाथ औषधालय ने 113 वर्ष पूरे किए, निशुल्क इलाज के लिए वैध महेश चंद्र शर्मा का सम्मान
झालरापाटन स्थित शांतिनाथ औषधालय ने 113 वर्ष पूरे कर लिए हैं। रविवार सुबह 11:00 बजे 114वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर झालरापाटन के गणमान्य नागरिकों ने औषधालय पहुंचकर यहां कार्यरत वैद्य महेश चंद्र शर्मा और अन्य स्टाफ का सम्मान किया। यह औषधालय पिछले 113 वर्षों से लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार प्रदान कर रहा है।