धनघटा: थाना महुली में समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र ने रविवार की देर रात थाना महुली पर समीक्षा बैठक आयोजित कर पुलिस कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पांडेय सहित समस्त चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, एसएसआई और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने