हाथरस: मोहल्ला आदर्श नगर में रामनवमी के दिन प्रसादी खाने गए कई बच्चों को लगा करंट, परिजन बच्चों को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
हाथरस की कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में रामनवमी के दिन एक घर में प्रसादी खाने गए बच्चों को हाईटेंशन बिजली का करंट लग गया, हादसे के दौरान करंट लगकर झुलसने से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजन आनन फानन में 2 बालिका, 1 किशोर, 2 किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने सभी का उपचार किया है।