हाथरस: गांव शहजादपुर में प्रधान पति ने अपनी दबंगई से बाइक सवार शख्स के साथ की जमकर मारपीट, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के कोतवाली चंदपा के गांव शहजादपुर मे ग्राम प्रधान पति ने अपनी दबंगई के चलते बाइक सवार शख्स के साथ जमकर मारपीट कर दी, पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने पीड़ित शख्स का उपचार किया है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।