हाथरस: अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास ट्रक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास ट्रक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। घायल व्यक्ति ने जानकारी में बताया कि वह ट्रक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ है।