भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के पावन अवसर पर जिला पंचायत उज्जैन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, जिला पंचायत सदस्यगण एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की गरिमामयी उपस्थिति में जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।