बांधवगढ़: रमपुरी वार्ड में घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
उमरिया शहर के रमपुरी वार्ड में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अकबर अली पिता अशगर अली उम्र 55 वर्ष अपने घर की बाड़ी में मौजूद थे। इसी दौरान रमपुरी निवासी अनबर शाह और पिंकी शाह वहां पहुंचे और विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए अकबर अली को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली में मामला दर्ज।