गुना नगर: रोटरी क्लब में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के तहत लगा निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर, 75 की जांच 25 का होगा ऑपरेशन
गुना रोटरी क्लब में 7 जून को जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति, रोटरी क्लब और सद्गुरु सेवा संघ के बैनर तले निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगा। रोटरी क्लब के विकास जैन ने बताया, नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 75 नेत्र रोगियों की जांच कर दवाई दी। 25 नेत्र रोगियों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका सद्गुरु हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन होगा।