मदनपुर: मदनपुर में राशन कार्ड से नाम कटने पर बढ़ा आक्रोश, डीएम से की गई बड़ी मांग
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को मिलने वाली मुफ्त राशन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर राशन कार्ड से गरीब परिवारों के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे कई जरूरतमंद लोग सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राशन कार्डधारी गरीब अब कभी जनवितरण प्रण