बरियातु: थाना पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बारियातू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनातू ग्राम अंतर्गत पकरुवा टोला में छापामारी कर थाना कांड संख्या 38/2025 के दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। शुक्रवार संध्या 4 बजे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में टोला निवासी शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू एवं मुकेश गंझू शामिल है।