खाचरौद: खाचरौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाचरौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार का पीछा कर उसे लॉन्ग कॉलोनी क्षेत्र में रोका। तलाशी में 72 बीयर बोतलें और 150 देशी शराब के क्वार्टर सहित कुल 63 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा निवासी जावरा