आगर: 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, ज़िला अस्पताल में भर्ती
आगर के उज्जैन रोड क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही ।