कुमारखंड: टिकुलिया नहर पुल के पास हाई वोल्टेज बिजली के तार और खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति ठप
कुमारखंड प्रखंड के टिकुलिया नहर पुल के समीप बुधवार को सुबह करीब साढ़े छः बजे स्टेट हाइवे 91 के ऊपर से गुजरने वाली बिजली के हाई वोल्टेज तार याराना बस के छत पर रखे सामान की चपेट में आने से पूरी तरह बिजली का तार और बिजली के खंभे टूट कर क्षति ग्रस्त हो गया। बिजली आपूर्ति ठप हो गया है।