शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित मोहल्ला लुहारियान निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसपी के आदेश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शहर के मोहल्ला लुहारियान निवासी जुल्फकार नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वारंट के आधार पर न्यायालय से वांछित चल रहा था। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।