भीलवाड़ा: बिलिया में छत पर खेल रहा किशोर अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज जारी
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बिलिया में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने मकान की छत पर खेल रहा किशोर अचानक अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया।हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।