भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुर्ते की आस्तीन काटकर दी गई एंट्री
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भीलवाड़ा के सेंटर पर रविवार को कड़ी चेकिंग की गई।एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले स्टूडेंट के शर्ट के मेटल बटन काटे गए, उनके गले, हाथ और पैर में बंधे धागे और ताबीज को काटा गया।वहीं इस दौरान एक युवती फुल स्लीव का कुर्ता पहनकर आई, जिसकी आस्तीन को सेंटर के बाहर कैंची से काट एंट्री दी गई।