भीलवाड़ा: सुवाणा से दांथल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा से दांथल रोड़ पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाईक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।