ओबरा: चोपन में सोन नदी में नहाते समय एक युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
Obra, Sonbhadra | Apr 16, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ के आस पास एक हादसा हो गया। सोन नदी के छठ घाट पर नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। डूबे युवक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित चाचीवाद वड़ा का निवासी है। जानकारी के अनुसार, नहाते समय उसकी चप्पल पानी में बह गई।