नकुड: मोहल्ला किला में आवारा कुत्तों ने 110 भेड़ों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा
अम्बेहटा के मोहल्ला किला में बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों ने एक घेर में बंधी करीब 110 भेड़ों पर हमला कर उन्हें नोच-नोच कर मार डाला। सुबह जब घटना का पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई और पशुपालकों में भय का माहौल बन गया। पशु पालक प्रितम पाल के अनुसार इस हादसे में करीब 15 से 16 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।