बिजनौर: बिजनौर में नगीना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Bijnor, Bijnor | May 18, 2026 बिजनौर में रविवार सोमवार की रात्रि में करीब 12:30 बजे नगीना रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग लगने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।