हाथरस: आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया। परिजनों द्वारा डायल 112 पुलिस व इलाका पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। डायल 112 पुलिस व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।