पथरिया: फुटेरा कला में मोहर्रम पर कौमी एकता की मिसाल, दो दिन निकले ताजिया शरीफ, युवाओं ने किया अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन
Patharia, Damoh | Jun 29, 2026 पथरिया विधानसभा के ग्राम फुटेरा कला में मोहर्रम का पर्व अकीदत और कौमी एकता के साथ मनाया गया। 10 और 11 मोहर्रम को लगातार दो दिन ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा कला का शानदार प्रदर्शन किया। घुराट स्थित कर्बला शरीफ में इमाम हुसैन की शहादत को याद कर नौहे और सलाम पेश किए गए। हिंदू समाज ने भी ताजियों का स्वागत कर शर्बत-पानी की व्यवस्था की।