धार: जल संरक्षण के लिए धार जिला पंचायत CEO को दिल्ली में मिला सम्मान, जल शक्ति मंत्रालय ने किया पुरस्कृत
Dhar, Dhar | Nov 18, 2025 धार जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक चौधरी को जल संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित थीं।