धार: भोजशाला मामला: महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दासजी ने कहा- अयोध्या के बाद वाग्देवी की पूजा भी मिलेगी
Dhar, Dhar | Nov 18, 2025 धार की भोजशाला में 23 जनवरी बसंत पंचमी शुक्रवार को पूरे दिन पूजन करने कि मांग तेज हो गई है। इसको लेकर ज्ञापन भी सौपा गया। इस मामले में महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बसंत पंचमी को भोजशाला में पूजा पूरे दिन होगी। यह समाज का भाव है। जब अयोध्या का राम मंदिर मिला है तो मां वाग्देवी सरस्वती की पूजा तो मिलेगी ही।