रामगंजमण्डी: पिलियाखाल चारागाह भूमि से अवैध मिट्टी खनन का आरोप, ग्रामीणों ने विरोध जताकर काम रुकवाया
रामगंजमंडी में सुकेत के पिलियाखाल स्थित चारागाह भूमि से पिछले कई दिनों से रात के समय ट्रैक्टर और डंपरों के जरिए कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में भूमाफिया ने जेसीबी मशीन लगाकर चारागाह भूमि की मिट्टी का अवैध दोहन किया, जिससे जमीन बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई। रविवार दोपहर करीब 3 बजे मामले स