शामली: शामली में पुलिस ने 66.80 लाख की स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, झिंझाना पुलिस को मिली सफलता
Shamli, Shamli | May 27, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के झिंझाना थाने की पुलिस ने 2 मादक पदार्थ तस्करों के रूप में सहारनपुर जिले के घिस्सावाला अंबेहटी निवासी मुबारक और साजिद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब ₹66.80 लाख रुपए अनुमानित कीमत की 334 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। केस दर्ज करते हुए फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।