सरदारशहर: चूरू में येलो अलर्ट जारी, मौसम को लेकर सतर्क रहने की दी गई सलाह
चूरू जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अलर्ट के तहत तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने आमजन से अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।