नरहरपुर: वन विभाग नरहरपुर के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ द्वारा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ नरहरपुर द्वारा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।वन विभाग नरहरपुर के अंतर्गत समस्त दैनिकभोगी कर्मचारी एवं श्रमिक संघ द्वारा विगत कई वर्षो से नियमितीकरण एवं स्थाईकरण के मांग को लेकर निरंतर कार्य कर रहे है।परंतु आज तक मांगे पूरी नहीं की गई है जिसके कारण दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी,दैनिक श्रमिक, तेंदूपत्ता गोदाम श्रमिकों मे आक्रोश है.