पलामू जिले के रेहला कला में गुरुवार रात 26 वर्षीय दिनेश चंद्रवंशी नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। युवक को गंभीर स्थिति में देर रात इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। जख्म वाले हिस्से में दो जगह आठ टांके लगाए गए हैं। हालांकि परिजनों ने बेहतर इलाज नहीं होने का आरोप लगाया है।