जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 एवं 327E की प्रगति की पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आज दिनांक 11.07.2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अंतर्गत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327E की प्रगति की पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण निष्पादन, उपयोगिता सेवाओं (बिजली, दूरसंचार एवं पेयजल पाइपलाइन) के स्थानांतरण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगी तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की सतत समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 एवं 327E का समयबद्ध निर्माण जिले में आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाएगा तथा क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। बैठक में अपर समाहर्ता, NHAI, NHIDCL एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी, कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
90 views | Samastipur, Bihar | Jul 11, 2026