सिराथू: एआरटीओ ने लेहदरी पुल से ओवरलोड बालू के 6 वाहनों को पकड़ा
कड़ा धाम थाना इलाके से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ओवरलोड बालू के वाहन यहाँ से गुजरते हैं।इसपर संज्ञान लेते हुए सोमवार को कौशांबी एआरटीओ तारकेश्वर मल लेहदरी पुल पर पहुंचे और 6 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है।पकड़े गए वाहनों मे पांच ट्रैक्टर है और एक ट्रक शामिल है जिसमें क्षमता से अधिक बालू लदा हुआ था एआरटीओ अपने साथ इन वाहनों को थाना ले आए और कार्रवाई शुरू कर दी।