सिराथू: हब्बूनगर में सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 2 लोग पुलिस ने तमंचे के साथ किए गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट व जुआ अधिनियम में केस दर्ज
रविवार को कड़ा धाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हब्बू नगर गांव में सार्वजनिक जगह पर जुआ खेला जा रहा है।जिस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य लोग फरार हो गए हैं।इनके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।पुलिस ने दोनों पर जुवां अधिनियम की धारा के साथ आर्म एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने माननीय न्यायालय चालान किया है।