सिराथू: कनवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पास कनवार गाँव के अखाड़ा के रहने वाले रामेश्वर की पत्नी रमापतिया की दर्दनाक मौत हो गई है।रविवार को रमपतिया कहीं जा रही थी जब वह दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पार कर रही थीं तभी यह हादसा हो गया है।हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस आगे की औपचारिकता में जुट गई।