जैसीनगर: कफ सिरप कांड: बच्चों की मौत पर कांग्रेस का जैसीनगर में कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 22 बच्चों की मौत के मामले को लेकर जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर चौक बाजार तक पहुंचा, जहां 2 मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की।