सरधना: ज्वालागढ़ गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो पाई, पंचनाम भर मोर्चरी के लिए भेजा गया
सरधना थाना क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव के जंगल में लगभग 42 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से झटका मिला । अपने खेतों की तरफ से लौट किसानों ने पेड़ से लटकी शव को देखा तो हड़कंप मच गया और अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन घंटे की मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो पाई