बिशुनपुरा: इंडिका कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव में गुरुवार की शाम मोटरसाइकिल एवं इंडिका कार की टक्कर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में पतिहारी पंचायत अंतर्गत देवगुड़वा गांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र धनु कुमार सिंह, उसी गांव के प्रभु भुइयां के पुत्र जटु कुमार भुइयां एवं अमिरका भुइयां के पुत्र आनंद कुमार शामिल हैं।