खंडवा नगर: बकरी के लिए पत्ती तोड़ना पड़ा भारी, पेड़ से गिरते ही पेट में घुसी लकड़ी
खंडवा मूंदी थाना क्षेत्र के कोदवार ग्राम में बकरी के लिए पत्ती तोड़ने एक शख्स पेड़ पर चढ़ा। पत्ती तोड़ते हुए वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। जिससे पेट में लकड़ी धंस गई। पुलिस के अनुसार शनिवार को कोदवार ग्राम में रहने वाले चंपालाल पिता संपत लाल गांव में ही एक पेड़ पर पत्ती तोड़ने के लिए चढ़े थे। तभी वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है