सूरजपुर: कोतवाली के पास चोरी के प्रयास का मामला, सीसीटीवी में कैद हुआ बेखौफ चोर
सूरजपुर नगर में चोरी के प्रयास की एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित अग्रसेन चौक के समीप धनश्री ट्रेडर्स के सामने खड़े एक छोटा हाथी मालवाहक वाहन को देर रात चोर ने निशाना बनाया। बुधवार गूरूवार की मध्य रात्रि हुई यह पूरी वारदात दुकान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।