मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 225 गाड़ियों के चालान के बाद ₹2,10,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 225 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 2,10000 का जुर्माना वसूला। वहीं यातायात पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।