मैनपुरी: धारऊ रोड पर पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकरिया निवासी राजू ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह बीती बुधवार की शाम धारऊ रोड पर एक निजी मैरिज हॉल में दावत खाने के लिए गए थे वहां पहले से ही घात लगाए दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की जिससे उनका पैर टूट गया तो वहीं पीड़ित ने मामले में थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।