मवाना: जमीन के लालच में भाई की हत्या करने वाले आरोपी कपिल को बहसूमा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
Mawana, Meerut | May 30, 2026 लगभग 25 दिन पहले बहसूमा के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी कपिल ने जमीन के लालच में अपने भाई अंकुर की हत्या कर जंगल में शव दबा दिया था । जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद उसके पास से रस्सी ,फावड़ा ,तमंचा व दो बाइक बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया है।