दादरी: सेक्टर-62 के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली, बाइक सवार दो कावड़ियों की उपचार के दौरान हुई मौत
नोएडा के सेक्टर-62 में शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूल रूप से शुभम व राहुल के रूप में हुई है।