दादरी: सेक्टर-26 में स्थित मकान में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी में शकत के बाद आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-26 में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। तथा मकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।