बारुन: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का डीडीसी ने इमामगंज व गांवों का किया निरीक्षण, पात्र परिवारों को लाभ देने का निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक निगरानी तेज हो गई है। बुधवार को उप विकास आयुक्त औरंगाबाद श्रीमती अनन्या सिंह ने बारुण प्रखंड की धमनी पंचायत पहुंचकर आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षित परिवारों का स्थलीय निरीक्षण किया।