किल्लौद | ब्लॉक के ग्राम कुकढाल से सटे जंगल में एक बड़ा भालू पेड़ पर बैठा दिखा। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल रेंजर विजयसिंह चौहान को सूचना दी। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ भालू की सचिंग की। टीम को भालू तो नहीं मिला लेकिन उसके पगमार्क मिले हैं