भोगनीपुर: नथुआपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक साथी घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
भोगनीपुर थाना के नथुआपुर के निकट शुक्रवार देररात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मूसानगर के छिपेथी के लल्लू के पुत्र माखन 22, अजीतमल औरैया के नियामतपुर के अरुण 22 व मिथुन कुमार घायल हो गए। सभी को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद माखन व अरुण को मृत घोषित कर दिया।