जशपुर: शासकीय तालाबों में मछली पालन से महिलाओं की जिंदगी बदली, लाखों की आय से बनीं आत्मनिर्भर
जशपुर जिले के मनोरा और दुलदुला विकासखंड की महिला स्व-सहायता समूहों ने मछली पालन को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार शासकीय तालाबों के पट्टे और विभागीय मार्गदर्शन से महिलाएं नियमित आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।