शाहजहांपुर: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए वित्त मंत्री ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के दिए निर्देश
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार देर शाम को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।